{"_id":"6792927be33b392d1c0feac7","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-119620-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उधमपुर की 47 पंचायतों में से 12 में तैयार हुए खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उधमपुर की 47 पंचायतों में से 12 में तैयार हुए खेल मैदान
विज्ञापन
उधमपुर। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से ब्लॉक उधमपुर में पड़ती 47 पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। 47 पंचायतों में से 12 में खेल मैदान बनाए दिए गए हैं, जबकि 35 पंचायतों में खेल मैदान बनाने का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। गौरतलब है कि एक खेल मैदान बनाने में विभाग की ओर से 10 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसके चलते पंचायतों में बन रहे खेल मैदान से वहां के युवा काफी खुश हैं।
सरकार की ओर से बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए हर पंचायत में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। खेल के माध्यम से उन्हें स्वस्थ व मानसिक तौर पर मजबूत बनाना है। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन देने के लिए तैयार भी करना है।
इस संदर्भ में जिला ग्रामीण विभाग के अधिकारी साहिल बगोत्रा ने बताया कि विभाग की ओर से ब्लॉक उधमपुर में पड़ती 47 पंचायतों में खेल मैदान बनाने का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। अभी तक 12 पंचायतों में खेल मैदान बनकर तैयार हो चुके है और बाकी पंचायतों में भी खेल मैदान का निर्माण कार्य चल रहा है।