फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: हाईवे पर मारोग के पास बस पलटी, 33 पर्यटक घायल, नौ जीएमसी जम्मू रेफर

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर वीरवार को मारोग के पास एक स्लीपर बस के पलट जाने से 33 पर्यटक यात्री घायल हो गए। इनमें 32 पश्चिम बंगाल और एक नेपाल का है। घायलों में से नौ को विशेष उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू रेफर किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार पश्चिम बंगाल की बस श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी। मारोग के पास राजमार्ग पर जम्मू को जाने वाली लेन में पलट गई। बस में 55 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, बचाव दल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार घायलों में 29 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू रेफर किए गए नौ घायलों की पहचान राज कुमार (36), शबाना बीबी (28), सुल्तान खान (8), इन्ना (11), शादात खान (14), आलमगीर (62), मंजू शेख (66), आलम गिर खान (52) सभी पश्चिम बंगाल निवासी और शंकर (50) निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य घायल यात्रियों में सुल्तान सोहिल (13), लकुबुद्दीन शेख (63), एमडी रजेक्सा (34), तनुआ बीबी (34), कबीर शेख (34), मोहब्बत शेख (41), अफजल शेख (35), टुंपा बीबी (35), जमीन मलिक (44), सिराज शेख (55), मोहम्मद मोहिउद्दीन (33), हुकुम शेख (55), प्लाश (48), इलियास शेख (39), संतोष मंडल (55), मिराह खान (48), अब्दुल समद (71), गुलाम मुस्तफा (46), मुहान खातिम (8), शाकिर शेख (41), मीना बीबी (50), फिरदौस शेख (38), मुजीब-उर-रहमान (32) और सदाम हुसैन (50) का जिला अस्पताल रामबन में उपचार किया गया। डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं।

बचाव अभियान की निगरानी एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे राजा आदिल हमीद, अतिरिक्त एसपी रामबन मुजीब उर रहमान, एसीआर रामबन शौकत हयात मट्टू, एडीसी रामबन वरुणजीत सिंह और डीएसपी मुख्यालय वकार यूनुस भट ने की। बचाव अभियान के दौरान जम्मू जाने वाली ट्यूब में यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। बाद में दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया। हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed