फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामबन। एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता ने जिला पुलिस कार्यालय रामबन में व्यापक अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जिले में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा अपराधों की जांच एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त एसपी रामबन, मुख्य अभियोजन अधिकारी (सीपीओ), एसडीपीओ, डीएसपी डीएआर/ऑपरेशंस, थाना प्रभारी (एसएचओ) तथा जिले के विभिन्न पुलिस चौकियों के प्रभारी अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एसएसपी ने वर्ष 2026 के लिए निर्धारित लक्ष्यों और कार्ययोजनाओं की थाना-वार समीक्षा की। साथ ही पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) जम्मू-कश्मीर, जोनल पुलिस मुख्यालय जम्मू और रेंज पुलिस मुख्यालय बटोटे की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लंबित एवं जारी जांच, इंक्वेस्ट कार्यवाही, अपराध के बदलते रुझानों, नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन तथा साइबर अपराध से जुड़े मामलों पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और अदालतों से संबंधित आदेशों एवं कानूनी प्रक्रियाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
संगठित और गंभीर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई भी बैठक के प्रमुख एजेंडों में शामिल रही। मादक पदार्थों की तस्करी, गोवंश तस्करी, महिलाओं के खिलाफ अपराध तथा अन्य सामाजिक अपराधों की रोकथाम और आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की समीक्षा की गई।

एसएसपी ने लापता व्यक्तियों का पता लगाने, फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा चोरी और सेंधमारी के मामलों को सुलझाने में हुई प्रगति का भी जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed