फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रामबन में भी अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामबन। अमरनाथ यात्रा के प्रथम जत्थे का वीरवार को रामबन जिले में प्रवेश करने पर जिला प्रशासन ने चंदरकोट और बनिहाल में भव्य स्वागत किया। उपायुक्त रामबन मोहम्मद इलियास खान के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

स्वागत समारोह में डीआईजी डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज सरगुन शुक्ला, एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता, एसएसपी ट्रैफिक एनएचडब्ल्यू राजा आदिल हमीद, अतिरिक्त उपायुक्त वरुणजीत सिंह चरक, सहायक आयुक्त राजस्व शौकत हयात मट्टू, सहायक आयुक्त विकास शेराज अहमद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, बनिहाल के लंबर ग्राउंड में एसडीएम बनिहाल मोहम्मद नसीब बजरान, एसडीएम रामसू सैयद मजाहिर हुसैन शाह तथा अन्य अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिले के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा नागरिक समाज के सदस्यों ने भी स्वागत समारोह में भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं का माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा उनकी सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से सफल यात्रा की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चंदरकोट स्थित यात्री निवास, विभिन्न लंगर स्थलों, बनिहाल के लंबर यात्रा शिविर तथा जिले में बनाए गए अन्य प्रमुख पड़ावों पर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने कहा, अमरनाथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक नागरिक सुविधाओं और मजबूत सुरक्षा प्रबंधों की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए आवास, स्वच्छता, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति अथवा प्रतिकूल मौसम के दौरान सहायता उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर चौबीसों घंटे कार्य कर रहा है, ताकि पवित्र यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed