{"_id":"685d8cb4e4b1d210b50f6591","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1005-124655-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सुरक्षित यात्रा के लिए एजेंसियों को समन्वय से काम करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सुरक्षित यात्रा के लिए एजेंसियों को समन्वय से काम करने के निर्देश
विज्ञापन
रामबन। डीआईजी डोडा किश्तवाड़ रामबन रेंज श्रीधर पाटिल ने वीरवार को जिला रामबन का दौरा किया। उन्होंने अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में सुरक्षा समीक्षा बैठक की।
डीआईजी ने सुरक्षित यात्रा के लिए सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वित प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए अधिकारियों को सभी निवारक उपाय करने के निर्देश दिए। इसके अलावा यातायात प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया और सार्वजनिक सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में एसएसपी रामबन कुलबीर सिंह, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और आईआरपी के कमांडेंट/एडहॉक कमांडेंट/कॉय कमांडर, जोनल ऑफिसर, डीआईजी के स्टाफ ऑफिसर, डीएसपी ट्रैफिक एनएचडब्ल्यू रामबन, डीएसपी डीएआर रामबन, एसडीपीओ बनिहाल, डीएसपी मुख्यालय रामबन और जिले के अन्य अधिकारी शामिल हुए।