{"_id":"6aa84ea788d7c928e90b182f","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-140529-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कुलवंता बाजार में शाम होते ही बढ़ रहा हुड़दंग, शराबियों के उत्पात से दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कुलवंता बाजार में शाम होते ही बढ़ रहा हुड़दंग, शराबियों के उत्पात से दुकानदार परेशान
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर तहसील के कुलवंता बाजार में शाम ढलते ही शराब के नशे में कुछ युवकों के हंगामा करने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से कुछ युवक शराब के नशे में बाजार में पहुंचकर गाली-गलौज और आपस में झगड़ा करते हैं। इससे बाजार का माहौल खराब होने के साथ दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
लेड पंचायत के पूर्व सरपंच मदन लाल, अखिलेश कुमार, राज कुमार, मदन शर्मा और गिरधारी लाल ने बताया कि कुलवंता बाजार में शाम के समय कुछ युवकों के उत्पात के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उनका कहना है कि कई बार अज्ञात लोग भी बाजार में पहुंचकर हंगामा करते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने एक अन्य गंभीर समस्या की ओर भी प्रशासन का ध्यान दिलाया। उनका आरोप है कि दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी होने पर कुछ बाइक सवार युवकों की ओर से छात्राओं को परेशान किया जाता है। ग्रामीणों ने स्कूल छुट्टी के समय भी पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।
विज्ञापन
दुकानदार बीटू शर्मा और वरिंदर कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ युवक शराब के नशे में दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों के साथ बदतमीजी करते हैं। इससे कारोबार करने में परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल छुट्टी और शाम के समय तीन से चार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करने तथा नियमित पुलिस गश्त शुरू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो स्थिति बिगड़ सकती है। उन्होंने शराब के नशे में हंगामा करने वालों और दुकानदारों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।