{"_id":"6963fb83c43bff42b00ffbb9","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-131545-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: थैलेसीमिया बच्चों के लिए 61 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: थैलेसीमिया बच्चों के लिए 61 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
रामनगर। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए सातवां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दो महिलाओं सहित 61 युवाओं ने बढ़-चढ़ कर योगदान दिया।
रविवार सुबह कस्बे के टाउन हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन सेवियर्स द ब्लड आर्गेनाइजेशन ने प्रोग्रेसिव यूथ फोरम, नरसिंह सेवा दल के सहयोग से किया। रविवार सुबह ग्यारह बजे टाउन हाल में एसडीम स्वाति शिमर ने इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तहसीलदार सतीश कुमार, रामनगर डेवलपमेंट काउंसिल के प्रधान संजीव जंडियाल मौजूद थे।
शिविर में जम्मू शालीमार अस्पताल से डॉक्टर रजत की टीम ने रक्त एकत्र किया। प्रोग्रेसिव यूथ फोरम के प्रधान अनूप सिंह ने कहा कि रामनगर कस्बे में सातवीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कस्बे तथा ग्रामीण युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर रक्तदान किया। शिविर में रसली गदेरन की रहने वाली आशा रानी ने पहली बार रक्तदान किया। वार्ड नंबर एक की नलिनी गुप्ता ने शिविर में दूसरी बार रक्तदान किया।