{"_id":"6925f7078a6a9f7e2e0354e9","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-129982-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बिजली के शॉर्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बिजली के शॉर्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग, सामान राख
विज्ञापन
दुकान में लगी आग।
- फोटो : ram nagar news
रामनगर। गरियालता गांव में एक किराने की दुकान में आग लग गई। दुकान के अंदर रखे किरयाने के सामान के साथ तीन बड़े फ्रिज भी जल गए। आग का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है।
घटना मंगलवार तड़के हुई। पंचायत बढ़ोल मोड़ा गरियालता के रहने वाले मोहिंद्र कुमार ने रोज की तरह हर शाम आठ बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे।
उन्होंने बताया कि दुकान के पीछे ही घर है और दुकान के अंदर से एक रोशनदान घर के लिए रखा हुआ है । मंगलवार तड़के सवा तीन बजे दुकान के अंदर बने रोशनदान से धुंआ निकला और दम घुटने लगा। इससे नींद खुल गई। उठकर देखा तो दुकान के अंदर आग लगी हुई है। मैंने घर के सभी सदस्यों को जगाया और किसी तरह सभी सदस्यों को बाहर निकाला। शोर सुनकर पास रह रहे सभी ग्रामीण पहुंच गए। सभी ने दुकान के शटर को खोलने का प्रयास किया लेकिन शटर नहीं खुला। उनकी और से कड़ा प्रयास करने के बाद किसी तरह दुकान का शटर खुल गया दुकान के अंदर आग की लपटे निकल रही थीं। आग को बुझाने के लिए कोई मिट्टी तो कोई पानी के साथ प्रयास करने लगा।
दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान के अंदर सारा सामान जल कर राख हो गया। दुकान के मालिक ने रामनगर प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।