फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: राजाराम सिंह मैदान में कांग्रेस घास का कब्जा, खिलाड़ी नहीं कर पा रहे अभ्यास

विज्ञापन
jammu kashmir news
  राजा सिंह मैदान के अंदर उगी कांग्रेस घास। - फोटो : ramnagar news
रामनगर। राजाराम सिंह मैदान खेल मैदान में घास-फूस व बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगने की वजह से कस्बे के खिलाड़ियों को भारी परेशानी हो रही है। ऐसे में वे न तो शरीर को फिट रखने के लिए कोई व्यायाम इत्यादि कर पा रहे हैं न ही खेल पा रहे हैं। खिलाड़ियों ने रामनगर प्रशासन से जल्द कांग्रेस घास की कटाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

रामनगर गोकूल क्रिकेट अकादमी चलाने वाले कोच गोकुल गुप्ता ने बताया मैदान में हर दिन एकेडमी में सभी खिलाड़ियों को अभ्यास करवाने के लिए ले जाना पड़ता है, लेकिन पिछले दो सप्ताह से कांग्रेस घास और बड़ी बड़ी झाड़ियां होने के चलते क्रिकेट खिलाड़ी सही से अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

रोज सुबह-शाम सैर करने वाले स्थानीय निवासी अंजली देवी, पूजा देवी, राकेश गुप्ता, विजय कुमार, रविंद्र कुमार, सोहन सिंह व अन्य ने बताया कि पिछले 15 दिनों से राजाराम सिंह मैदान के अंदर उगी कांग्रेस घास से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हम हर रोज सुबह 5 बजे मैदान में सैर करने के लिए जाते हैं, लेकिन मैदान के चारों तरफ कांग्रेस घास होने के चलते सैर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी बरसात के मौसम में सांप, बिच्छू का डर मंडराता रहता है, लेकिन रामनगर प्रशासन इस ओर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट एकेडमी चलाने वाले कोच गोकुल गुप्ता ने बताया कि मैदान में उगी कांग्रेस घास की समस्या के कारण सभी खिलाड़ियों को अभ्यास कराते समय कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संबंधित विभाग जल्द घास की कटाई करे।
खिलाड़ी कृष्व मोहत्रा ने बताया कि पढ़ाई करने के साथ साथ मैदान में क्रिकेट खेलने जाते हैं, लेकिन वहां उगी कांग्रेस घास के चलते जीव जंतुओं का डर लगा रहता है। विभाग की तरफ से जल्द ही कांग्रेस घास की कटाई करवाई जाए, ताकि हम सभी खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान परेशान न होना पड़े। खिलाड़ी प्रकुल देव सिंह ने बताया कि मैदान के अंदर उगी कांग्रेस घास की कटाई न होना एक चिंताजनक सवाल है। इस मैदान में हर रोज हम सभी खिलाड़ी क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन खेलते समय हमेशा डर लगा रहता है कि कभी कोई खिलाड़ी जीव जंतु का शिकार न हो जाए। रामनगर प्रशासन इस समस्या को दूर करने पर ध्यान दे। संवाद हम खिलाड़ियों की बात जल्द सुने और उगी कांग्रेस घास की कटवाई करे।

स्थानीय निवासी राकेश गुप्ता ने बताया कि राजा राम सिंह मैदान में सुबह शाम सैर करते समय मैदान में उगी कांग्रेस घास के कारण सैर करने के साथ ठीक से व्यायाम भी नहीं कर पाते हैं। रामनगर प्रशासन इस समस्या का जल्द समाधान निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed