फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सावन के पहले सोमवार मंदिरों में उमड़ी भीड़, शिवलिंग का दूध और जल से किया अभिषेक

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। सावन महीने के पहले सोमवार को रामनगर कस्बे के शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी। सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खासी भीड़ रही। वहीं शिव मंदिरों के साथ भगवान नरसिंह मंदिर में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा है। साथ ही अंचल के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का दूध और जल से अभिषेक किया। शिवलिंग को पुष्प, बेल पत्र, आंक, धतूरे से सजाकर महाआरती की गई। इस दौरान मंदिरों में भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

रामनगर कस्बे के बस अड्डे पर स्थित शिव मंदिर, चिगली चोरी शिव मंदिर, भगवान नरसिंह मंदिर परिसर में भारी भीड़ रही। कई लोगों ने पंडितों की मौजूदगी में महाभिषेक किया। महामृत्युंजय के जाप शुरू हुए तथा रुद्राभिषेक किया गया। वहीं सावन मास में एक महीने तक प्रत्येक शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का दौर चलेगा। इसके अलावा कई भक्तों ने उपवास रखकर कस्बे में भगवान नरसिंह मंदिर, शिव मंदिर और बस अड्डे के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। कई लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed