{"_id":"6b073dcd97bb0a6c7f039c95","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-143337-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शहर की सड़कों की सफाई के लिए जल्द उतरेंगी लिटर पिकर मशीनें, वैक्यूम तकनीक से उठेगा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शहर की सड़कों की सफाई के लिए जल्द उतरेंगी लिटर पिकर मशीनें, वैक्यूम तकनीक से उठेगा कचरा
विज्ञापन
उधमपुर। शहर की सफाई व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए नगर परिषद उधमपुर ने बड़ा कदम उठाया है। अब सड़कों, बाजारों और फुटपाथों पर बिखरे कागज, प्लास्टिक रैपर, खाली बोतलें और डिस्पोजेबल कप उठाने के लिए सफाई कर्मचारियों को बार-बार झुकने और हाथों का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर परिषद करीब 41 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई दो आधुनिक लिटर पिकर मशीनों को जल्द शहर की सड़कों पर उतारने की तैयारी में है।
इन मशीनों के संचालन के लिए चालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होते ही मशीनें सफाई अभियान का हिस्सा बनेंगी। खास बात यह है कि ये मशीनें चलते-चलते सड़क पर बिखरे छोटे-मोटे कचरे को वैक्यूम तकनीक से खींचकर अपने कंटेनर में जमा कर सकेंगी।
लिटर पिकर मशीन की सबसे बड़ी खासियत इसका शक्तिशाली वैक्यूम सिस्टम है। मशीन में लगे विशेष पाइप और नोजल की मदद से सड़क किनारे पड़े कागज, प्लास्टिक के रैपर, खाली कप, बोतलें और अन्य हल्के कचरे को खींचकर सीधे संग्रह कंटेनर में पहुंचाया जाएगा। इससे सफाई कर्मचारियों को छोटे-छोटे कचरे को बार-बार हाथों से उठाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इन आधुनिक मशीनों को राइड-ऑन और वॉक-अलॉन्ग दोनों तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी बड़े और खुले स्थानों पर कर्मचारी मशीन पर बैठकर सफाई कर सकेंगे, जबकि संकरी जगहों और जरूरत के अनुसार पैदल चलते हुए पाइप की मदद से कचरा उठाया जा सकेगा।
सफाई कर्मचारियों को राहत, कम समय में ज्यादा सफाई की उम्मीद
उधमपुर के गोल मार्केट, बस स्टैंड, मुख्य बाजारों और व्यस्त सड़कों पर दुकानों के बाहर अक्सर प्लास्टिक रैपर, कागज, डिस्पोजेबल कप और बोतलें बिखरी दिखाई देती हैं। ऐसे स्थानों पर इन मशीनों का इस्तेमाल सफाई व्यवस्था को अधिक तेज और प्रभावी बना सकता है। फुटपाथों, सड़क किनारों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई में भी ये मशीनें उपयोगी साबित हो सकती हैं। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक इन्हें शहर की तंग गलियों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन मशीनों के इस्तेमाल से कर्मचारियों की शारीरिक मेहनत कम होगी और सफाई कार्य में लगने वाला समय भी बचेगा। कर्मचारियों को अन्य जरूरी सफाई कार्यों में लगाया जा सकेगा। हालांकि बड़े कचरे के ढेर, गीले कचरे और नालियों की सफाई के लिए पारंपरिक व्यवस्था की जरूरत बनी रहेगी।
शहरवासियों ने सफाई व्यवस्था को नई दिशा मिलने की जताई उम्मीद
दो आधुनिक मशीनों की खरीद पर करीब 41 लाख रुपये खर्च करने के बाद अब असली चुनौती इनके नियमित संचालन और रखरखाव की होगी। शहरवासियों को उम्मीद है कि ये मशीनें केवल उद्घाटन या शुरुआती अभियान तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि नियमित रूप से बाजारों और वार्डों में सफाई करती नजर आएंगी।
रामपाल गुप्ता, किशोर सिंह, संजीव कुमार, दीपक महाजन, विशाल वर्मा, रोहित शर्मा व अन्य का कहना है कि देखना होगा कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नगर परिषद इन मशीनों को सबसे पहले किन इलाकों में तैनात करती है। फिलहाल यह शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यदि सही योजना, नियमित संचालन और बेहतर रखरखाव के साथ इनका इस्तेमाल किया गया तो उधमपुर की सफाई व्यवस्था को नई दिशा मिल सकती है।
कोट
शहर के बाजारों और वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो आधुनिक लिटर पिकर मशीनों की खरीद की गई है। अब इनके संचालन के लिए चालकों का तकनीकी प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण पूरा होते ही लिटर पिकर मशीनों को शहर की सड़कों पर उतारा जाएगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में इनकी तैनाती की जाएगी।
-सद्दाम हुसैन, सीईओ, नगर परिषद