{"_id":"6ae4ead35220c4ef6f084925","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-142378-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लोकगीत, लोकनृत्य, कविता लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लोकगीत, लोकनृत्य, कविता लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
उधमपुर। युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से युवा सेवा एवं खेल निदेशालय की ओर से शुक्रवार को रिवायत हॉल में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं ने लोकगीत, लोकनृत्य, कविता लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में जिला उपायुक्त अनंत द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले युवाओं की प्रस्तुतियों की भी प्रशंसा करते हुए उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और कला के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से विकसित भारत के साथ-साथ नशामुक्त भारत जैसे संदेश भी प्रसारित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया गया। इसके तहत लोकगीत, लोकनृत्य, कविता लेखन और चित्रकला सहित चार श्रेणियों में गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं, लोककला और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उनकी कलात्मक क्षमताओं को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराना रहा।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी अहम योगदान दे सकती है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, उसे निखारने और भविष्य में बड़े मंचों पर अपनी पहचान बनाने के लिए एक सकारात्मक अवसर उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के अंत में बढि़या प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।