फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: भद्रवाह में विकास कार्यों का एडीसी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
jammu kashmir news
भद्रवाह। उप-जिला भद्रवाह में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जांचने के लिए वीरवार को अतिरिक्त जिला आयुक्त (एडीसी) सुनील कुमार भुत्याल ने विभिन्न इलाकों का व्यापक दौरा किया। एडीसी ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के साथ मौके पर पहुंचकर विकास परियोजनाओं की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और कार्यों में गुणवत्ता तथा समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ सहायक अभियंता (एई), सड़क एवं भवन (आरएंडबी) विभाग के कर्मचारी तथा विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

दौरे के दौरान एडीसी ने पसरी स्थित पशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों की स्थिति देखी। इसके बाद उन्होंने उप-जिला अस्पताल भद्रवाह का दौरा किया, जहां नवनिर्मित आपातकालीन वार्ड, मरीजों के वार्डों और अस्पताल परिसर में चल रहे फेंसिंग कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। इसी क्रम में उन्होंने राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रवाह में निर्माणाधीन शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करने और कार्य को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भद्रवाह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी एडीसी ने चल रहे विकास कार्यों और खेल सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप और प्रभावी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। एडीसी ने द्रुदू पावर ग्रिड स्टेशन पहुंचकर वहां चल रहे कार्यों और बुनियादी ढांचे का जायजा लिया। वहीं, सुंगली स्थित हिडिंबा माता मंदिर में पहुंचकर उन्होंने विकास एवं रखरखाव कार्यों की भी समीक्षा की।

दौरे के दौरान एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ आम जनता तक समय पर और बेहतर सुविधाओं के रूप में पहुंचे। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तय समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed