फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jammu Kashmir news

Udhampur News: बट्टल बालियां के वार्षिक दंगल में ईरान के होडी पहलवान बने विजेता

Mon, 25 May 2026 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 25 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir news
उधमपुर। बट्टल बालियां दंगल में बड़ी माली के पहलवानों के साथ विधायक पवन गुप्ता, विधायक आरएस पठान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर से सटे बट्टल बालियां क्षेत्र में रविवार को आयोजित पारंपरिक वार्षिक दंगल में देश-विदेश के नामी पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों से भरे इस दंगल में ईरान के होडी पहलवान ने डोडा के नजीब पहलवान को हराकर डेढ़ लाख की बड़ी माली अपने नाम की और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मुकाबले के दौरान दोनों पहलवानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में होडी पहलवान ने अपने अनुभव और ताकत के बल पर जीत दर्ज कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

दंगल में छोटी-बड़ी कुल 65 कुश्तियां आयोजित की गईं, जिनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा तथा अन्य राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने भाग लिया। दूसरी माली के मुकाबले में फगवाड़ा के जस्सा पहलवान ने जम्मू के अमित पहलवान को शिकस्त देकर जीत हासिल की। इस मुकाबले में भी दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और हर दांव-पेंच पर तालियों व सीटियों की गूंज सुनाई देती रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। हजारों दर्शकों की मौजूदगी ने दंगल को उत्सव का रूप दे दिया। लोगों ने पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया और अपने पसंदीदा पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक पवन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए कहा कि पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति और विरासत का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है।


दंगल आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, पहलवानों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखे जाएंगे, ताकि क्षेत्र की पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed