फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: शादी के बाद सपने पूरे किए, प्रशिक्षण लेकर ब्यूटी पार्लर खोला

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। उधमपुर के रौन गांव की नीतू देवी (36) ने स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाया है। नीतू ने शादी के बाद भी स्वरोजगार का सपना पूरा किया। प्रशिक्षण लेकर ब्यूटी पार्लर खोला।
विज्ञापन

नीतू ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से आगे की शिक्षा जारी नहीं रख सकीं। आर्थिक कठिनाइयों और ग्रामीण समाज की पारंपरिक सोच के बावजूद नीतू ने कामयाबी के सपनों को कभी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


24 वर्ष की आयु में शादी के बाद भी नीतू ने महत्वाकांक्षाओं को जीवित रखा। पति ने उनके ब्यूटी पार्लर सीखने की इच्छा का समर्थन किया। नीतू ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान उधमपुर के पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम में दाखिला लिया। उन्होंने ब्राइडल मेकअप, हेयर स्टाइल, नेल आर्ट, स्किन केयर, मेहंदी डिजाइन सहित व्यापार प्रबंधन और ग्राहक सेवा की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नीतू देवी ने 1.50 लाख रुपये की पूंजी से अपना ब्यूटी पार्लर खोला। आज उनका पार्लर धीरे-धीरे सफल हो रहा है। उन्होंने पार्लर में अन्य महिलाओं को भी रोजगार दिया और प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश की। नीतू देवी मानती हैं कि यदि सही प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प साथ हों तो सीमित शिक्षा कभी भी आत्मनिर्भर बनने की राह में बाधा नहीं बन सकती। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि संघर्ष, परिवार का समर्थन और मजबूत इच्छा शक्ति किसी भी महिला को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने में सक्षम बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed