फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: विधायक डॉ. भारद्वाज ने विधानसभा में उठाए रामनगर के ज्वलंत मुद्दे

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। रामनगर से भाजपा विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने वीरवार को विधानसभा सत्र के दौरान निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों और जनसमस्याओं को प्रभावशाली ढंग से सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि न्यूनतम दर पर ठेके देने की प्रणाली के कारण कई परियोजनाओं की गुणवत्ता और परिपालन प्रभावित हुआ है। सरकार से आग्रह किया कि टेंडर प्रक्रिया को अधिक व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए। जिन ठेकेदारों का कार्य मानकों के अनुरूप नहीं है, जो नियम का उल्लंघन या परियोजनाओं में अनावश्यक देरी करते हैं, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए।
विज्ञापन


डॉ. भारद्वाज ने कहा कि कई पुल और सड़कें अभी लंबित हैं और उन्हें शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। इनमें चनजू (पंचायत मंग) में उज्ज नदी पर फुट ओवरब्रिज, रस्सैन ब्रिज, धीरन ब्रिज, माल्ती से कालड़ा ब्रिज, कटवालत ब्रिज, चकल ब्रिज, नीली ब्रिज, डूडू ब्रिज है।
विज्ञापन


उन्होंने चौकी स्थित डाक बंगले की जर्जर स्थिति पर भी चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल मरम्मत के लिए फंड जारी करने की मांग की। बसंतगढ़ में एसडीएम भवन का निर्माण टेंडर चरण में है, जिसे शीघ्र पुनर्निर्धारित कर कार्य आवंटित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस की स्थापना की मांग की। इसके अलावा रामनगर से बसंतगढ़ सड़क को चौड़ा कर ऑल वेदर हाईवे बनाने, डूडू (किरची) से सेओज धार सड़क के लिए पर्यावरण स्वीकृति देने, चकल से चिगला बलोता (सियामेरी मार्ग), कुलवांता जोफर से बर्रियां सड़क, सुनेतर-पयाला नाल्दा-चौंतरा माता सड़क, मस्सल से रस्सैन सड़क, चौकी घोरड़ी से पलाल मल्लियां नाला सड़क, रामनगर-प्रिया केला सड़क, खनेड़ से चोचडु गला सड़क और लोदरा से लोलन सड़क बनाने पर जोर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed