Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: महिला काॅलेज ने किया ईको वॉक का आयोजन

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। राजकीय महिला काॅलेज के प्राणीशास्त्र विभाग ने ईको क्लब के सहयोग से विकसित भारत @ 2047 कार्यक्रम के अंतर्गत काॅलेज परिसर में ईको वॉक का आयोजन किया। इस गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं को प्रकृति के निकट लाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नलिनी पठानिया के सक्षम मार्गदर्शन में किया गया। ईको वॉक के दौरान छात्राओं ने पक्षी अवलोकन, घोंसला अवलोकन तथा संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रकृति से जुड़ने का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को दूरबीन (बाइनोक्युलर) के माध्यम से पक्षी देखने तथा रेंजफाइंडर की सहायता से दूरी, ऊंचाई और गति का आकलन करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे स्थानीय जैव विविधता की उनकी समझ और अधिक सुदृढ़ हुई। प्राणीशास्त्र विभाग की संकाय सदस्य प्रो. रेवा लखनोत्रा (विभागाध्यक्ष), डॉ. नेहा अंताल, डॉ. अनिता कुमारी तथा डॉ. इफ्तिकार-उल-हक ने छात्राओं को विभिन्न पक्षी प्रजातियों एवं उनके आवासों की पहचान, घोंसले बनाने की आदतों व व्यवहार, वन्यजीव अवलोकन उपकरणों के उपयोग तथा स्थानीय वनस्पतियों की पहचान के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed