फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: नरसू में जनसुविधा के लिए जल्द बनेगा सामुदायिक स्वच्छता परिसर

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। ब्लॉक नरसू की पंचायत कित्थर के वार्ड-7 के अंतर्गत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से 3 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक स्वच्छता परिसर इकाई का निर्माण किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वीकृत योजना के परिपालन के संबंध में विभाग द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्वच्छता परिसर क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ यात्रियों के लिए भी अत्यंत लाभकारी साबित होगा। पंचायत में लंबे समय से सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे देखते हुए पंचायत और विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विज्ञापन

प्रस्तावित कॉम्पलेक्स में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था तथा पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके निर्माण से खुले में शौच की समस्या पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद लतीफ, अनवर हुसैन, अजीत सिंह, नीलमणि व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि राजमार्ग के किनारे इलाका होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। योजना के क्रियान्वयन से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष राहत मिलेगी।

कोट
सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण के लिए टेंडर जारी हो गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम जल्द पूरा किया जाएगा।
-
संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed