{"_id":"695ff34f369fc2738308c9c0","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-131456-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: फीस जमा न होने से गाड़ियों की फिटनेस जांच और पासिंग प्रक्रिया रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: फीस जमा न होने से गाड़ियों की फिटनेस जांच और पासिंग प्रक्रिया रुकी
विज्ञापन
वाहनों की फिटनेस फीस जमा नहीं होने की परेशानी को लेकर प्रदर्शन करते ट्रांसपोर्टर।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। यात्री वाहनों की फिटनेस फीस जमा नहीं होने की परेशानी को लेकर वीरवार को ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। परिवहन आयुक्त और परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
चालकों ने आरोप लगाया कि आश्वासन के बावजूद फिटनेस फीस की समस्या को दूर नहीं किया गया है जो विश्वासघात है। चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चक्का जाम करने के साथ ही हाईवे को जाम कर प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष रशपाल सिंह ने कहा कि सप्ताह के हर वीरवार को हमारी गाड़ियां फिटनेस जांच के बाद पास होती हैं लेकिन वीरवार को जब चालक अपनी गाड़ियों की फिटनेस को लेकर एआरटीओ कार्यालय पहुंचे तो यहां फीस जमा नहीं हाेने के कारण उनकी गाड़ियां पास नहीं हो पा रहीं हैं। इनमें बहुत सी गाड़ियां दूरदराज के डुडु-बसंतगढ़, लाटी, मौंगरी लिंक सड़कों की भी मिलाकर लगभग 200 गाड़ियां एआरटीओ कार्यालय के बाहर खड़ी हो गईं हैं। इससे ट्रांसपोर्टर काम बंद होने के कारण परेशानी में आ गए हैं। उनका काम-काज रुक गया है।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ट्रांसपोर्टर यूनियन के साथ हुई बातचीत में सरकार ने हमें आश्वस्त किया था कि फिटनेस फीस व उनकी अन्य सभी समस्याओं का जल्द उचित निवारण किया जाएगा लेकिन अब गाड़ियों की फिटनेस फीस को जमा करना ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एआरटीओ के आश्वासन के बाद हटे प्रदर्शनकारी
एआरटीओ उधमपुर मुदस्सिर इकबाल ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत किया। उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए। उन्होंने बताया कि फिटनेस फीस नहीं भरे जाने की समस्या उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहले ही लाई जा चुकी है। इसका एक-दो दिन में समाधान हो जाएगा।