{"_id":"6956c5665831bbeae602634d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-131226-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वेतन न मिलने से परेशान श्रमिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वेतन न मिलने से परेशान श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उधमपुर। झज्जर कोटली से लेकर जखैनी तक बन रहे सर्विस रोड के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान होकर गरनई में प्रदर्शन किया।
श्रमिकों ने बताया कि रोड बनाने का काम निजी कंपनी कर रही है और वह हेल्पर की भूमिका निभा रहे हैं। मगर दो महीने से वेतन नहीं दिया गया है। यही नहीं, न पीएफ कट रहा है और न ही ओवरटाइम का पारिश्रमिक दिया जा रहा है।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे विक्रम सिंह ने कहा कि लगभग 8 महीनों से काम कर रहें हैं। समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। जब भी हम अधिकारियों से बात करते हैं तो वे काम छोड़ने को कहते हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। 519 रुपये दिहाड़ी मिलती है। साप्ताहिक छुट्टी तक नहीं दी जा रही। आठ की बजाय 13 घंटे तक काम लिया जा रहा। प्रशासन से मांग है कि परेशानियों का समाधान कर राहत दिलाई जाए।