{"_id":"6956cc3b902f6731a90fce4e","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-131225-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पीएमजीएसवाई के तहत ब्लॉक उधमपुर में आठ नई सड़कों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पीएमजीएसवाई के तहत ब्लॉक उधमपुर में आठ नई सड़कों को मंजूरी
विज्ञापन
उधमपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के चौथे चरण के पहले बैच में उधमपुर में 8 महत्वपूर्ण लिंक मार्गों को बनाने की मंजूरी दी गई है। इन सड़कों के निर्माण से दूर-दराज़ और ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा लगभग 20 हजार की आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
स्वीकृत सड़कों में चन्नी मोड़ से लोअर सौंथा की 3.5 किमी लंबी लिंक रोड, गुजेड़ से चिरड़ी-नोमान 6.9 किमी लंबा लिंक मार्ग, एनएच 244 से सेरी-सू 9.1 किलोमीटर मार्ग, गुजेड चिरड़ी से बारम्बल 4.5 किलोमीटर, औसू से धार गद्दियां-अपर चढ़त 8 किलोमीटर, मानतलाई सिरा रोड से थानाई कोई 4.07 किलोमीटर, टंडार से पखलाई-त्रिकुंड 9.4 किलोमीटर तथा सुलगार बीबी, चिनैनी से डालसर खास-सलगेतर पन्याल 2.22 किमी लिंक सड़क का निर्माण कार्य शामिल है। इन सड़कों के निर्माण पर लगभग 113 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन परियोजनाओं पर निर्माण लागत के साथ-साथ रखरखाव के लिए भी अलग से बजट स्वीकृत किया गया है। इससे सड़कों की गुणवत्ता और दीर्घकालिक उपयोग सुनिश्चित हो सके। स्वीकृत लागत और आवंटित राशि के तहत कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी संजीव शर्मा, कोमल शर्मा, नीरज भारद्वाज, अनिल नरगोत्रा व अन्य का कहना है कि इन सड़कों की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कई गांव ऐसे थे जहां तक पहुंचना बरसात या सर्दियों के मौसम में बेहद कठिन हो जाता था। अब सड़क संपर्क बेहतर होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर आपातकालीन सेवाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। क्षेत्रों के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट
पीएमजीएसवाई के तहत इन सड़कों का निर्माण केंद्र सरकार की ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हाल ही में स्वीकृत इन सड़कों का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
-अता मोहम्मद शेख, एक्सईएन पीएमजीएसवाई उधमपुर
रिपोर्ट-विजय कुमार