फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: महिलाओं को योजनाओं और ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। एसबीआई के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में महिलाओं के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से एक वित्तीय साक्षरता जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला प्रतिभागियों को योजनाओं, बचत स्कीमों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के बारे में जागरूक किया गया। प्रतिभागियों को सलाह दी गई कि वे फोन पर अपनी पर्सनल जानकारी शेयर न करें और सिर्फ बैंकों के रजिस्टर्ड एप्लीकेशन के जरिए ही लेन देन करें।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में आरबीआई से सुबिन कुंडल और एलडीएम विक्रम सिंह और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक अमित कुमार और एफएलसी बंसी लाल भी मुख्य रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

इसके साथ संस्थान अधिकारियों की तरफ से विशेषतौर पर ग्रामीण महिलाओं के लिए चलाए जा रही निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि संस्थान की तरफ से महिला स्वरोजगार को ध्यान में रखते हुए ब्यूटी पार्लर, सिलाई, जैम, अचार मेकिंग, फास्ट फूड इत्यादि ट्रेड में लगभग 30 से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनमें ग्रामीण बेरोजगार महिलाओं व युवतियों को शामिल कर उन्हें हुनरमंद बनाया जाता है। यह कोर्स पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध हैं। कोर्स पूरा करने वाली प्रतिभागियों को बाद में स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक से लोन आदि भी मुहैया करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed