{"_id":"694848308ad43abae50818ad","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-130850-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: क्रिसमस की तैयारियों को लेकर सजे बाजार, सेंट थामस चर्च रोशनी से नहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: क्रिसमस की तैयारियों को लेकर सजे बाजार, सेंट थामस चर्च रोशनी से नहाया
विज्ञापन
उधमपुर। क्रिसमस पर्व के नजदीक आते ही बाजार सजने लगे हैं। शहर में सेंट थामस चर्च सहित घरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साफ-सफाई के साथ ही सजावट होने लगी है।
मुखर्जी बाजार, चबूतरा बाजार, गोल मार्केट इत्यादि शहर के मुख्य बाजार भी क्रिसमस के सामानों से पटने लगे हैं। दुकानदारों ने क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज के पुतले व कपड़े, लाइटें, सुनहरी बॉल आदि सजा दिए हैं। खासतौर पर ईसाई समुदाय के लोग घरों को सजाने और त्योहार को खास बनाने के लिए सेंटा क्लॉज, क्रिसमस ट्री, झालर और सजावटी सामान की खरीदारी में जुट गए हैं।
दुकानदार दीपक महाजन ने बताया कि डेढ़ से लेकर आठ फुट तक के क्रिसमस ट्री उपलब्ध हैं। बच्चों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहने वाली सांता क्लॉज की ड्रेस विभिन्न साइज व प्रकार में 200 से लेकर 800 रुपये तक में उपलब्ध हैं। इसके अलावा कुछ दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक सांता क्लॉज भी उपलब्ध हैं। सजावट पर खास ध्यान दिया जा रहा है। शहर के मुख्य सेंट थामस चर्च को भी विशेष तौर पर रंग बिरंगी लाईटों से सजाया गया है। रात के समय इसकी जगमग सभी को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
50 से लेकर 8000 रुपये तक में उपलब्ध है क्रिसमस ट्री
चबूतरा बाजार के दुकानदार राजवीर ने बताया कि हर साल कोई न कोई नया ट्रेंड रहता है। इसके चलते बाजार में सामान की उपलब्धता का खास ध्यान रखना पड़ता है। इस बार इलेक्ट्रॉनिक सांता क्लॉज विशेष रूप से मंगवाया गया है। यह बैटरी से काम करता है और म्यूजिक के साथ झूमता है। इसकी कीमत 8 से 10 हजार रुपये है। इसके खरीदार बड़े शोरूम, स्कूल और गिरजाघर हैं। बाजार में क्रिसमस ट्री 50 से लेकर 8000 रुपये, ड्रेस 200 से 800 रुपये, टोपी 50 से 200 रुपये, स्टार, बेल, पाइप आदि सामग्री 50 से लेकर 600 रुपये तक उपलब्ध हैं। बाजार में हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।