Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सरकारी हाई स्कूल पिंगर का 26.67 लाख से होगा विकास

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जिला उधमपुर के ब्लॉक परलीधार के सरकारी हाई स्कूल पिंगर में प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा स्कूल के लिए 26.67 लाख रुपये की लागत से दो अतिरिक्त क्लास रूम, दो शौचालय और एक किचन शेड के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सरकारी हाई स्कूल पिंगर लंबे समय से बुनियादी ढांचे के अभाव से जूझ रहा था। कक्षाओं की कमी के कारण छात्रों को समस्या उठानी पड़ती थी। इससे शिक्षण-प्रक्रिया प्रभावित होती थी। वहीं शौचालयों की सीमित उपलब्धता और किचन शेड की कमी के चलते स्कूल प्रशासन को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नए निर्माण होने से इन समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग द्वारा इस टेंडर को जारी करने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि पिंगर क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह परियोजना बेहद जरूरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय विकास वर्मा, रोहित खजूरिया, संजीव गुप्ता, संजय सिंह व अन्य ग्रामीणों के अनुसार नए क्लास रूम बन जाने से बच्चों को बेहतर और आरामदायक वातावरण उपलब्ध होगा। इससे उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में स्कूल में बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए यह विस्तार बेहद महत्वपूर्ण है। नए शौचालय विशेष रूप से छात्राओं के लिए बड़ी राहत साबित होंगे। स्वच्छता सुविधाओं में बढ़ोतरी से शिक्षण संस्थान का वातावरण और अधिक सुरक्षित और स्वास्थ्यकर बनेगा।

रसोई शेड से मिड-डे मील योजना का संचालन और सुचारु होगा। अभी तक भोजन तैयार करने में बाधाएं आती थीं, लेकिन नए शेड के बाद भोजन तैयारी की गुणवत्ता और व्यवस्था, दोनों में सुधार होगा।
कोट
एचएस पिंगर के लिए स्वीकृत विकास परियोजना को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही आगे काम भी पूरा किया जाएगा।
-
संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed