{"_id":"6925f6b4669183946604a4f2","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-129984-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पठानिया ने किया दो महत्वपूर्ण सड़क विकास परियोजनाओं का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पठानिया ने किया दो महत्वपूर्ण सड़क विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर पूर्व के विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने मंगलवार को दो महत्वपूर्ण सड़क विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
पहली परियोजना में पठानिया ने नाबार्ड के तहत 5 करोड़ की लागत से विकसित की जा रही मनवाल-कथैल-समनु-सतरारी सड़क पर तारकोल बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की संंपर्कता में एक नया अध्याय जोड़ेगी और यात्रा को आसान बनाएगी और समावेशी विकास को बढ़ावा देगी।
दूसरी परियोजना में उन्होंने कोठी में 80 लाख की लागत से स्वीकृत गरनई सर्कुलर रोड पर भी काम शुरू किया। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया, जिससे स्थानीय निवासियों को लाभ होगा और पहुंच में सुधार होगा।
इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनके साथ आशीष शर्मा, मोहिंदर शर्मा, हंस राज केसर, मोहन लाल शर्मा, विक्रम सिंह, देवी दास, मोहिंदर सिंह, दीप सिंह, बिमला देवी, सुभाष शर्मा (पूर्व सरपंच) और समुदाय के कई सदस्य मौजूद थे।