{"_id":"681279175c8b308a6f06587d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-122781-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शहर के वार्ड 11 में पानी की किल्लत बावलियों से पानी ला बुझा रहे प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शहर के वार्ड 11 में पानी की किल्लत बावलियों से पानी ला बुझा रहे प्यास
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 11 में पानी की किल्लत बढ़ने से लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वार्ड के कत्थेला, जेल रोड और आसपास के मोहल्लों में पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है। इससे घर में पानी की जरूरतों को पूरा करने में काफी कठिनाई आ रही है। पीने के लिए भी पानी देविका तट के किनारे बावलियों से पानी ढोना पड़ रहा है। यह समस्या बीते लगभग दो महीनों से बनी हुई है। गर्मी का सीजन शुरू होने पर अब समस्या गंभीर हो रही है। घर में बर्तन धोने तक के लिए पानी पूरा नहीं हो पा रहा है। इससे दिनचर्या के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे गर्मी के पीक सीजन में क्षेत्र में गंभीर जलसंकट पैदा हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
कोट
वार्ड में नियमित तौर पर पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। तीन दिन बाद 10 से 15 मिनट के लिए पानी की सप्लाई दी जाती है। इससे घर में खाना बनाने और पीने के लिए भी पानी पूरा नहीं हो रहा है। दो महीनों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। अब विभाग कार्यालय में अधिकारियों को समस्या बताई है। अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन अगर दस दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
-सुनीला कोतवाल
पानी की सप्लाई नहीं मिलने से दिनचर्या के अन्य कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। सुबह 6 बजे उठते ही पहले बावली से पानी ढोना पड़ता है, रात को भी खाना बनाने के लिए बावली से जाकर पानी ढोना पड़ रहा है। इसके बावजूद घर की जरूरतों के लिए पानी पूरा नहीं हो पाता है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
-रश्मि शर्मा, स्थानीय निवासी
पानी की बहुत ज्यादा किल्लत है। तीसरे दिन चंद मिनट के लिए जो पानी मिलता है तो उसका प्रेशर भी बहुत कम है। कई बार विभाग से समस्या दूर करने की मांग की गई, लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं मिला है। गर्मी का सीजन शुरू होने पर समस्या विकराल हो रही है। जल्द समाधान नहीं हुआ तो दिक्कतें काफी बढ़ जाएंगी।
-महालक्ष्मी, स्थानीय निवासी
वर्तमान में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप भी काफी बढ़ने लगा है। ऐसे में पानी की सप्लाई नहीं मिलने से काफी परेशानी पेश आ रही है। बच्चों की वर्दी धोने, खाना बनाने, स्नान करने और वाशरूम तक के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। सर्दी के सीजन में कोई समस्या नहीं थी, लेकिन अभी गर्मी शुरू होने पर पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है। यही हाल रहा तो आगे गर्मी का सीजन शुरू होने पर मुसीबत काफी बढ़ जाएगी।
-विमला वजीर, स्थानीय निवासी
-- -- -- -- -- -- -- --
कोट
पानी की सप्लाई को लेकर कहीं कोई दिक्कत नहीं हैं, लेकिन कुछ इलाकों में लोग पानी की मोटरों का उपयोग करते हैं। इससे सभी घरों में बराबर सप्लाई नहीं मिल पाती है। वार्ड 11 में भी इसी तरह की समस्या हो सकती है। जल्द इसका पता लगाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
-एईई अखिलेश गुप्ता, जलशक्ति विभाग उधमपुर