{"_id":"6a417cd5415cb922190bd77c","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-137615-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सुद्धमहादेव मेला शुरू, हर हर महादेव के गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सुद्धमहादेव मेला शुरू, हर हर महादेव के गूंजे जयकारे
Mon, 29 Jun 2026 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
सुद्धमहादेव मेले में ढोले का आनंद लेते:स्रोत:संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन चलेगा मेला, पहले दिन भक्तों ने गौकरण व देविका और पाप नाशिनी बावली में पवित्र स्नान कर टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। सुद्धमहादेव का तीन दिवसीय मेला रविवार को शुरू हो गया। मेला देखने पहुंचे श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाकर भोलेनाथ के दर्शन किए। मेले का उद्घाटन विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने किया। इस दौरान विधायक के साथ मेला अधिकारी तहसीलदार चिनैनी पंकज सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद विधायक ने भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में पहुंचकर शीश नवाया। रविवार सुबह से ही लोग गौरीकुंड, सुद्धमहादेव और मानतलाई में पहुंचना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए। वहीं दोपहर दो बजे तक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई। शाम के चार बजे मेलास्थल अचानक गुलजार होने लगा और बाजार यात्रियों से भर गए। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए चिनैनी से ही मीठे पानी की छबीलें व लंगर सजाए गए थे। जगह-जगह छबील व लंगर लगाकर लोगों ने गाड़ियों को रोककर प्रसाद बांटा।
श्रद्धालुओं ने गौरीकुंड में पहुंचकर गौरी माता मंदिर में माथा टेका जबकि सुद्धमहादेव में गौकरण व देविका और पाप नाशनी बावली में पवित्र स्नान कर भगवान शिव के मंदिर में माथा टेका। भक्तों ने मानतलाई के कुंड में स्नान किया। लंगर का प्रसाद चखने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मेला स्थल पर रविवार को बच्चों व युवाओं ने पारंपरिक झूलों का मजा भी लिया। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचकर डोगरी प्रोग्राम का लुत्फ उठाया। सुद्धमहादेव के चौगान व हायर सेकेंडरी स्कूल के निकट झूले लगाए गए थे जबकि हायर सेकेंडरी स्कूल में कल्चर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था ।