फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बर्फबारी से सिकुड़ा पटनीटॉप-नत्थाटाॅप मार्ग, डबल किए जाने की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप समेत नत्थाटाॅप में भी भारी हिमपात हुआ है। नत्थाटाॅप मार्ग खोला गया है लेकिन वहां पर एक साथ दो गाड़ियां क्रॉस नहीं हो पाती। इस कारण सैलानी नत्थाटॉप तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कारोबारियों ने कहा कि बर्फबारी के कारण मार्ग सिकुड़ गया है। उन्होंने मार्ग को डबल करने की मांग की है ताकि नत्थाटाॅप के कारोबारियों को नुकसान न हो पाए ।
विज्ञापन

बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष तथा टैक्सी यूनियन के प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि पटनीटॉप से नत्थाटाॅप मार्ग को अभी भी डबल न किए जाने के कारण वहां के कारोबारी काफी परेशान हैं। बर्फबारी हुए करीब एक सप्ताह बीत चुका है लेकिन नत्थाटॉप तक सैलानियों की आवाजाही न होने के कारण पटनीटॉप से नत्थाटाॅप के बीच कारोबारियों को लाभ नहीं हो पा रहा है। इसमें चैल मोड़, मैगी पॉइंट, नत्थाटाॅप के पास बर्फ के बीच लगाए जाने वाले जूते तथा कोर्ट के कारोबारी, साथ ही स्लेज, स्कीइंग तथा अन्य कारोबारी शामिल हैं।उन्होंने कहा कि बर्फबारी से पहले कारोबार में काफी मंदा था लेकिन बर्फबारी के बाद भी उन कारोबारियों को लाभ नहीं पहुंच पा रहा जिसकी उम्मीद वह लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष तथा टैक्सी यूनियन के प्रधान प्रकाश चंद ने यह भी कहा कि पटनीटॉप में करीब 100 टैक्सियां हैं तथा उन्हें भी बर्फबारी में जितना लाभ होना चाहिए वह नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने मांग उठाई है कि बर्फबारी के तुरंत बाद बंद सड़कों को तुरंत खोला जाना चाहिए ताकि कारोबारी अपना कार्य आसानी से कर सकें। वहीं पटनीटॉप डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ वीरेंद्र कुमार मनियाल ने कहा कि पटनीटॉप से नत्थाटाॅप सड़क को खोला गया है तथा डबल किए जाने का कार्य जारी है। उम्मीद है शनिवार शाम तक मार्ग डबल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed