फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: चिनैनी में भी प्रदर्शन, चक्का जाम के कारण यात्रियों को हुई परेशानियां

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी। जिला उधमपुर में यात्री वाहनों के चक्का जाम का असर चिनैनी में भी देखने को मिला। वीरवार सुबह से ही चिनैनी में भी अलग-अलग रूटों पर चलने वाले यात्री वाहनों के चक्के जाम रहे। वहीं वाहन चालकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। वीरवार को दिनभर चिनैनी के अलग-अलग रूटों पर चलने वाले वाहन नहीं चले। इस दौरान कस्बे में आने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा । कई लोग जिन्हें जरूरी काम था, पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकले। कुछ सामान सिर पर उठाकर अपनी मंजिल तक पहुंच रहे थे जबकि कई लोग प्राइवेट वाहन लेकर आ रहे थे। उधर दूसरी ओर चालकों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनकी मांगों को हल करना चाहिए क्योंकि उन्हें गाड़ियों को पास करने के लिए जम्मू जाना पड़े तो उधमपुर का क्या लाभ। उन्होंने कहा कि उनकी मांगे हल नहीं हुईं तो वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed