{"_id":"6b049713e131636cc80102b9","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-143266-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 27 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 500 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 27 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 500 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
उधमपुर। बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार विभाग की ओर से एक सुनहरा मौका दिया जा रहा है। जिला रोजगार एवं काउंसलिंग सेंटर ओमाड़ा मोड़ उधमपुर में 27 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें जिले के युवा विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए साक्षात्कार दे सकेंगे।
विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस मेले में कुल 21 कंपनियां भाग ले रही हैं। इनमें देविका हुंडई, पेटीएम, पुखराज हेल्थ केयर, एलआईसी ऑफ इंडिया, एसबीआई लाइफ, स्टार हेल्थ, राज श्री मोटर्स, श्रीराम जनरल इंश्योरेंस, आर्य वीजा स्प्रिंट, विजय बिल्डर्स, स्टार यूनियन दाई-इची इंश्योरेंस, टोयोटा मोटर्स, पीएनबी मेटलाइफ, इंस्टो हेल्थ केयर, परिश्रम रिसोर्सेज, फ्रेशर वर्ल्ड एडुटेक और होटल एसोसिएशन कटड़ा जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों में कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर, ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रीशियन, सेल्स मैनेजर, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड वर्क एग्जीक्यूटिव, इंश्योरेंस एडवाइजर, एसबीआई लाइफ मित्रा, इंश्योरेंस एजेंट, सेल्स एग्जीक्यूटिव, एफओएस, सेवा सारथी, एटीएम मित्रा, टेक्नीशियन सोलर इंस्टालेशन, टीम लीडर, फाइनेंशियल एडवाइजर, हेल्थ एडवाइजर, इलेक्ट्रीशियन, रिसेप्शनिस्ट, रूम अटेंडेंट और कुक समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं, 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा जैसी योग्यता के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए आवेदन करना होगा। सबसे ज्यादा पद पेटीएम में फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव के 150, आर्य वीजा स्प्रिंट में 120 और पुखराज हेल्थ केयर में 100 पदों पर हैं। इसके अलावा परिश्रम रिसोर्सेज में 50 और फ्रेशर वर्ल्ड एडुटेक में 50 पदों पर भर्ती होगी। होटल और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में भी 8वीं पास युवाओं के लिए मौके रखे गए हैं। विभाग ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले गूगल फॉर्म के लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद 27 नवंबर को उन्हें अपने साथ रिज्यूमे की प्रतियां और अनुभव प्रमाणपत्र, यदि कोई हो, लेकर जिला रोजगार एवं काउंसलिंग सेंटर पहुंचना होगा, जहां मौके पर ही विभिन्न कंपनियों की इंटरव्यू कमेटी के सामने इंटरव्यू होगा। विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।