Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: शिव को कनाडा में मिला प्यार भरा परिवार

विज्ञापन
jammu kashmir news
बच्चे को कनाडा के परिवार को सौंपते समाज कल्याण विभाग के अ​धिकारी। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। जिला विकास आयुक्त अनंत द्विवेदी के मार्गदर्शन और जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता की देखरेख में मिशन वात्सल्य के तहत समाज कल्याण विभाग जम्मू-कश्मीर की विशेषीकृत गोद ग्रहण एजेंसी फुलवारी ने शिव नाम के एक बच्चे की अंतर-देशीय गोद प्रक्रिया को पूरा किया। बालक शिव का जन्म 15 जुलाई 2025 को रियासी में हुआ था और उसकी जैविक मां ने उसे स्वेच्छा से छोड़ दिया था। इसके बाद 17 जुलाई 2025 को बच्चे को देखभाल, संरक्षण और पुनर्वास के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया था। बाद में बच्चे को विशेषीकृत गोद ग्रहण एजेंसी की देखरेख में सुरक्षित और संरक्षित वातावरण प्रदान किया गया। किशोर न्याय बालकों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम और गोद ग्रहण विनियम 2022 के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद बच्चे का कनाडा के एक इच्छुक गोद लेने वाले परिवार के साथ सफल मिलान किया गया। गोद प्रक्रिया के पूरा होने और आवश्यक औपचारिकताओं के पूरा होने से बच्चे शिव को गोद लेने का रास्ता साफ हो गया। फुलवारी विशेषीकृत गोद ग्रहण एजेंसी ने वीरवार को उसे आधिकारिक रूप से उसके गोद लेने वाले परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed