{"_id":"6ae4ec2ee32653d16e045105","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-142375-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज से नशे की बुराई समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज से नशे की बुराई समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक : डीआईजी
Sat, 31 Oct 2026 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनसू में शुक्रवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी स्वर्ण सिंह कोतवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डीआईजी स्वर्ण सिंह कोतवाल ने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज से नशे की बुराई समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। पुलिस, शैक्षणिक संस्थानों, अभिभावकों और समाज को मिलकर काम करना होगा।
डीआईजी कोतवाल ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों से दूर रहने को कहा। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनकर नशामुक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में विद्यालयों और परिवारों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक सरस्वती वंदना और मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता तेज पाल दलाल भी मौजूद थे। शिव कुमार शर्मा और जिला अध्यक्ष माम चंद मित्तल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।