{"_id":"6aa844ef1c5c8327fd054000","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-140547-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: संस्कृति बोध परियोजना के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित, 213 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: संस्कृति बोध परियोजना के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित, 213 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
उधमपुर। संत ईश्वर भारतीय विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय संस्कृति बोध परियोजना के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता में चौथी से 12वीं कक्षा तक के 213 छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास तथा महापुरुषों के प्रेरणादायी जीवन से अवगत कराना है, जिससे उनके लेखन कौशल का भी विकास हो सके। प्रतियोगिता के विषय छात्रों को ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व ही आवंटित कर दिए गए थे।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ग से पांच सर्वश्रेष्ठ निबंधों का चयन कर छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। निबंधों को प्रांत स्तर पर भेजा जाएगा। प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 501 रुपये का साहित्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।