फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: भारी बारिश और बाढ़ से बुनियादी ढांचा ध्वस्त, विशेष पैकेज की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। मुख्य रूप से सड़क संपर्क व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वर्तमान में बजट सत्र चल रहा है, लेकिन स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि मौजूदा बजट से हुए नुकसान की भरपाई संभव नहीं है। इसके लिए पंचैरी के डीडीसी जसवीर सिंह ने विशेष पैकेज की मांग की है।
विज्ञापन

जसवीर सिंह ने जिले के चारों विधायकों से अपील की है कि वे बारिश के कारण तबाही से उभरने के गंभीर मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाएं। जिले का बुनियादी ढांचा पूरी तरह चरमरा गया है और इसे दोबारा पटरी पर लाने के लिए समय के साथ-साथ बड़े आर्थिक पैकेज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केवल उधमपुर ही नहीं, बल्कि डोडा, रामबन, किश्तवाड़, चिनैनी और कठुआ जैसे क्षेत्रों में सड़के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। खासकर उधमपुर और पंचैरी क्षेत्र के लिंक रोड की हालत बेहद खराब हो गई है। जिन्हें दोबारा बहाल करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

डीडीसी ने सांसद डाॅक्टर जितेंदर सिंह से भी आग्रह किया कि वे उधमपुर के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग को विधानसभा और केंद्र सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि बारिश और बाढ़ से सड़क संपर्क को भारी नुकसान हुआ है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed