फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: वास्तविक स्वरूप के साथ बाजार में अपनी पहचान बनाएगी कलाड़ी

विज्ञापन
jammu kashmir news
डॉ. जितेंद्र सिंह डायरेक्टर डॉ. गिरिधर पर्वतम के साथ। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। उधमपुर जिले की जीआई-टैग वाली पारंपरिक डेयरी उत्पाद कलाड़ी वास्तविक स्वरूप के साथ बाजार में अपनी पहचान बनाएगी। केंद्रीय मंत्री व उधमपुर-कठुआ सांसद डॉ. जतिंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किया। उन्होंने कहा कि मैसुर में सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. गिरिधर पर्वतम के साथ कलाड़ी को बड़े पैमाने पर फूड एप्लीकेशन और रेसिपी के लिए बढ़ावा देने के विकल्पों और संभावित तरीकों पर चर्चा की गई। खासकर इसके असली स्वाद, बनाने की प्रक्रिया और पौष्टिक पहचान को भी ध्यान में रखकर।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह वही संस्थान है जिसने हाल ही में बाजरा को अपस्केल करने की सफल तकनीक डेवलप की है, जिसे अब प्रसिद्ध मैकडॉनल्ड्स आउटलेट्स में अलग-अलग रेसिपी में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजारों से बाहर कलाड़ी का विस्तार करने में सीमित शेल्फ लाइफ सबसे बड़ी रुकावट है। इसलिए इसके मुख्य गुणों को बदले बिना, वैज्ञानिक वैलिडेशन, सही पैकेजिंग और प्रोसेसिंग के जरिए शेल्फ लाइफ में सुधार करना निर्यात क्षमता के लिए जरूरी है। फूड रेसिपी में विविधता लाने के लिए कई तरह के स्कोप हैं, जिसमें ताजा इस्तेमाल, कार्यात्मक रूप और वैकल्पिक पाक कला अनुप्रयोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed