Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बीएसएफ को मिले 621 कांस्टेबल, देश सेवा की ली शपथ

विज्ञापन
jammu kashmir news
बीबीएसएफ के एसटीसी में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेते भर्ती कांस्टेबल। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने विशेष प्रशिक्षण केंद्र रोंदोमेल उधमपुर के परेड ग्राउंड में सत्यापन-सह-पासिंग आउट परेड का आयोजन किया। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आए 621 नवनियुक्त कांस्टेबल का 44 सप्ताह का कठोर बुनियादी प्रशिक्षण पूरा हुआ। कांस्टेबलों ने निष्ठा और सम्मान के साथ राष्ट्र की सेवा और समर्पण की शपथ ली। इसके बाद पोस्टिंग के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


बीएसएफ चंडीगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक (पश्चिमी कमान) सतीश एस. खंडारे ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की अध्यक्षता की और सलामी ली। उन्होंने नवआरक्षकों को प्रदान किए गए प्रशिक्षण के लिए एसटीसी बीएसएफ, उधमपुर के अधिकारियों और प्रशिक्षकों की समर्पित टीम की सराहना की। कांस्टेबल पंकज कुमार ने परेड कमांडर के रूप में परेड का नेतृत्व किया और कांस्टेबल पारुल खरोले ने समग्र रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसटीसी बीएसएफ उधमपुर के महानिरीक्षक संदीप चन्नन ने मुख्य अतिथि और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कांस्टेबलों को संबोधित करते हुए उनके भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि ये युवा सैनिक अपने कर्तव्यों में ईमानदारी, समर्पण और दक्षता के उच्चतम मानकों को बनाए रखेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी दृढ़ सेवा सीमा सुरक्षा बल और उनके परिवारों को सम्मान दिलाएगी। कांस्टेबलों के प्रदर्शन को दर्शकों की ओर से व्यापक सराहना और तालियों की गड़गड़ाहट मिली। बीएसएफ बैंड की मधुर धुनों ने समारोह में एक भव्य और गंभीर माहौल बना दिया। यह कार्यक्रम युवा रंगरूट को वीरता और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रशिक्षित और तैयार करने की सीमा सुरक्षा बल की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। कार्यक्रम में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, उधमपुर जिले के नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारी, विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अधिकारी, स्कूल शिक्षक, गणमान्य स्थानीय नागरिक, रंगरूटों और जवानों के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उत्साह के साथ परेड देखी और रंगरूट कांस्टेबलों के अनुशासित प्रदर्शन की सराहना की। पासिंग आउट समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें असम की जीवंत लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला बिहू नृत्य, महाराष्ट्र की उत्साही परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाला लेजिम नृत्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, उधमपुर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे।
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षक सम्मानित
44 सप्ताह तक चले कठोर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षक कांस्टेबलों को मुख्यातिथि ने अपने हाथों से सम्मनित किया। इनमें

1. नव आरक्षक कपिल कुमार : अल्फा कंपनी में ओवरऑल प्रथम स्थान
2. नव आरक्षक एल गंगेट : बेस्ट फायरिंग
3. नव आरक्षक विशाल यादव : एंड्यूरेंस में प्रथम स्थान
4. नव आरक्षक पंकज कुमार : ब्रावो कंपनी में ओवर ऑल प्रथम स्थान
5. नव आरक्षक रिवू घोष : ड्रिल में प्रथम स्थान
6. नव आरक्षक रोहित : फायरिंग में प्रथम स्थान
7. नव आरक्षक दीपक कुमार : एंड्यूरेंस में प्रथम स्थान
8. नव आरक्षक मनोज बिरधा : डेल्टा कंपनी में ओवर ऑल प्रथम
9. नव आरक्षक अजय सिंह : ड्रिल में प्रथम स्थान
10. नव आरक्षक राज कुमार : फायरिंग में प्रथम स्थान
11. नव आरक्षक दहिरिल रोझिल : एंड्यूरेंस में प्रथम स्थान
12. नव आरक्षक पारुल खरोले : इको कंपनी में ओवर ऑल प्रथम
13. नव आरक्षक भास्कर नागरकोटी : ड्रिल व एंडियोरेंस में प्रथम
इन राज्यो से थे नवरक्षक
प्रशिक्षण हासिल करने वालों में 26 राज्यों से 621 नव आरक्षक शामिल हैं। इनमें आंध्र प्रदेश से 12, अरुणाचल प्रदेश से 1, असम से 93, बिहार से 48, छत्तीसगढ़ से 3, दिल्ली से 3, गुजरात से 4, हरियाणा से 30, हिमाचल प्रदेश से 1, जम्मू एवं कश्मीर से 38, झारखंड से 27, कर्नाटक से 12, केरल से 18, मध्य प्रदेश से 26, महाराष्ट्र से 2, मणिपुर से 77, मेघालय से 17, नागालैंड से 1, ओडिशा से 11, पंजाब से 14, राजस्थान से 19, तमिलनाडु से 13, तेलंगाना से 2, त्रिपुरा से 14, उत्तर प्रदेश से 55, उत्तराखंड से 14, पश्चिम बंगाल से 66 नव आरक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed