{"_id":"68e8024c9e369c00e3043614","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-128397-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नशीले पदार्थ के साथ पकड़े आरोपियों की जमानत रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नशीले पदार्थ के साथ पकड़े आरोपियों की जमानत रद्द
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने एक हाई-प्रोफाइल मादक पदार्थ मामले में चार आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने चरस तस्करी की एक सुनियोजित साजिश में उनकी संलिप्तता के पुख्ता सबूतों का हवाला दिया।
आरोपी शंकर, उसकी पत्नी रीना, बेटा शंभू निवासी सभी होशियारपुर, पंजाब और चंबा, हिमाचल प्रदेश निवासी धनी राम को 26 अप्रैल, 2025 को गिरफ्तार किया गया था। शंकर, शंभू और रीना और धनी राम की ओर से जमानत याचिकाएं दायर की गईं।
अभियुक्तों ने अपनी बेगुनाही की दलील दी, धनी राम ने सर में ट्यूमर के कारण खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया, जबकि अन्य ने कहा कि वे गरीब मजदूर हैं।
दूसरी ओर पुलिस की तरफ से जमानत का विरोध किया गया और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), वित्तीय लेन-देन और अन्य सबूत पेश किए, जो एक व्यापक साजिश की ओर इशारा करते हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कमलेश पंडित ने आदेश सुनाते हुए जोर देकर कहा कि अभियुक्त व्यावसायिक मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थों के व्यापार में शामिल थे।