Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बच्चों की लंबी आयु व खुशहाली के लिए महिलाओं ने किया विधि माता का व्रत

विज्ञापन
jammu kashmir news
विधि के व्रत पर शाम के समय पूजा करती महिलाएं। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। करवाचौथ से ठीक पहले सोमवार को शरद पूर्णिमा के दिन जिले में बच्चों की लंबी आयु व खुशहाली के लिए विधि माता का व्रत काफी श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। माताओं ने अपने बच्चों के लिए दिनभर निर्जल उपवास किया और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न किया। शरद पूर्णिमा को मनाया जाना वाला यह व्रत भी करवाचौथ की तरह कठिन माना जाता है। इसमेें भी महिलाएं तड़के सरगी खाने के बाद व्रत शुरू करती हैं और फिर दिनभर पूरी तरह से निराहार और निर्जल रहकर भगवान का स्मरण करती हैं।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी की रहने वाली रेणू गुप्ता, पूजा गुप्ता, डॉली गुप्ता और कमलेश कुमारी व अन्य महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि विधि का व्रत हर साल शरद पूर्णिमा के दिन बच्चों की खुशहाली के लिए रखा जाता है। व्रत की कथा के मुताबिक प्राचीन समय में रिद्धि सिद्धि दो बहने थीं। रिद्धि अमीर घर में ब्याही गई थी और सिद्धि गरीब परिवार में। एक दिन रिद्धि ने बहुत बड़ा यज्ञ रचाया और अपनी बहन को भी निमंत्रण दिया। सिद्धि अपनी बहन के घर बच्चों को लेकर चली गई। रिद्धि ने देखा उसकी बहन मैले और फटे-कपडों में आई है तो उसने उसे पशुओं के बाड़े में बच्चों के साथ ठहरा दिया और जूठन खाने को दी, बहन बहुत दुखी हुई और वापस चली गई। उसने घर जाकर विधि का व्रत रखा और बच्चों की खुशहाली की दुआ मागी ताकि बच्चों को अपमान न सहना पड़े। विधि माता की कृपा से व्रत रखने के बाद उसके घर मेंं खूब खुशहाली हो गई।
विज्ञापन

अगले साल उसकी बहन ने फिर से निमंत्रण दिया। इस बार वह खूब सज धज कर बहन के घर गई, तो रिद्धि ने उसका खूब आदर सत्कार किया। तरह-तरह के व्यंजन परोसे गए। सिद्धि ने कहा कि मेरे गहनों और सुन्दर कपड़ों आओ और खाना खा लो। जिस पर रिद्धि कहने लगी, बहन तू पागल हो गई है क्या, यह क्या कहे जा रही है। तब सिद्धि ने कहा कि यह मेरा सत्कार नहीं है। पिछली बार मैं गरीबी की हालत में आई थी तो आपने मुझे जूठन देकर मेरा अपमान किया था। इस बात पर रिद्धि बहुत शर्मिंदा हुई और सिद्धि से माफी मागीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रतधारी महिलाएं शाम को एकत्रित होकर थाली पूजन कर प्रार्थना करती हैं-जैसे सिद्धि के दिन पलटे है वैसे ही अपने घरों में माता विधि की कृपा बनाए रखना। बच्चों को खुशहाल बनाए रखने के लिए माताओं ने हर साल की तरह इस साल भी चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत को संपन्न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed