फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बारिश से अधिकतर सड़कों पर जलभराव, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
jammu kashmir news
घर में घुसा बारिश का पानी।  - फोटो : udhampur news
उधमपुर। शहर में सुबह से मौसम खराब रहने के बाद दोपहर को शुरू हुई मुसलाधार बारिश से देविका नगरी की अधिकतर सड़कें जलमग्न हो गईं। नाले नालियों का गंदा पानी और कचरा सड़कों पर बह गया। कई लोगों के घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बारिश से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। हालांकि सोमवार को साप्ताहिक बंदी के कारण अधिकतर कारोबारी गतिविधियां बंदी थीं जिसकी वजह से बाजारों में भीड़भाड़ न होने के कारण अधिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन देविका नगर की अधिकतर सड़कें जलमग्न हो गईं। एमएच चौक से लेकर शिव नगर, रघुनाथ पुरा, डाक बंगला और त्रिकूटा नगर में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव देखने काे मिला। इसकी वजह से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं सैरगाह रोड, आदर्श कालोनी, देविका स्थित साईं बाबा मंदिर, एमएच चौक सहित शहर के अधिकतर इलाकों में नाले नालियों में ब्लॉकेज की वजह से गंदा कचरा और दूषित पानी सड़कों पर बहता रहा। आदर्श कालोनी में बाबा लाल दयाल जी मंदिर वाली गली में नाले का सारा पानी लोगों के घरों में घुस गया। इसकी वजह से लोगों को खुद नाले की ब्लाकेज को दूर करना पड़ा। घर के कमरों व आंगन में पानी भरने से घरेलू सामान को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हड़ताल से हालत और भी बदतर
पिछले 14 दिनों से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से नाले नालियां भी पूरी तरह से ब्लॉक हो चुके हैं और हर जगह-जगह चौक चौराहों पर लगे गंदगी के ढेर बारिश के कारण पूरे इलाके को दूषित कर रहे हैं। उस पर सीवरेज लाइन में भी ब्लाकेज होने की वजह से कई स्थानों पर सीवरेज का दूषित पानी भी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता नजर आया। इसकी वजह से राहगीरों का जहां चलना दुश्वार हो गया तो वहीं बदबू की वजह से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed