रियासी। भीमगढ़ किले में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ समारोह मनाया गया। समारोह की शुरुआत जिला पुलिस पाइपिंग ब्रास बैंड द्वारा वंदे मातरम की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ हुई। इसने पूरे वातावरण को राष्ट्रीय गौरव से भर दिया। तिरंगे के रंग में जगमगाते भीमगढ़ किले की भव्यता ने इस अवसर की भावना को और बढ़ा दिया। समारोह में अधिकारियों, छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर वंदे मातरम के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में एसएसपी परमवीर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सुखदेव सिंह संबयाल, अतिरिक्त उपायुक्त राकेश कुमार, मुख्य पुलिस अधिकारी नरिंदर कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इफ्तकार अहमद, तहसीलदार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद और अन्य जिला अधिकारियों सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।