फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रियासी में डीसी ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। जिला विकास आयुक्त निधि मलिक ने जिले में आकांक्षी ब्लॉक ठाकराकोट की प्रगति का आकलन किया। समीक्षा बैठक में डीसी ने स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास सामाजिक विकास कृषि एवं संबद्ध गतिविधियां शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख संकेतकों की व्यापक समीक्षा की। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने ब्लॉक में की गई पहलों पर विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कुछ संकेतकों में लगातार सुधार की सराहना करते हुए डीसी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला व बाल विकास से संबंधित कुछ क्षेत्रों में धीमी प्रगति वाले विभागों को समग्र प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अपने प्रयासों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इनके अलावा एबीपी पोर्टल पर आंकड़ों की सटीक और समय पर रिपोर्टिंग पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को अपलोड करने से पहले उचित डेटा मिलान और मासिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि उपलब्धियां और हस्तक्षेप आधिकारिक रिकॉर्ड में सही ढंग से दिखाई दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बीएसएनएल अधिकारियों को ठाकराकोट ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में भारत नेट कनेक्टिविटी में तेजी लाने और किसी भी तरह की बाधा का तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया। शिक्षा क्षेत्र को कम प्रदर्शन करने वाले स्कूलों पर दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी और जोनल एजुकेशन ऑफिसर को प्रवेश दर और छात्रों के परिणाम में सुधार के लिए निरंतर निरीक्षण करने का निर्देश दिया। डीसी ने सीईओ को शिक्षण कर्मचारियों की कमी को दूर करने और सीखने के परिणामों में सुधार करने का भी निर्देश दिया।

इस दौरान नवनियुक्त एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो को भी जानकारी दी गई। सटीक रिपोर्टिंग और प्रश्नों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के साथ निकट संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुखदेव सिंह संबयाल, चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर नरिंदर कुमार, पीओ पोषण एसीडी सीएमओ और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed