{"_id":"68e6ac20b949d1ff6d0cf5ce","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-128344-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एनएचपीसी के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एनएचपीसी के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही
प्रदर्शन करते अस्थायी कर्मचारी।
- फोटो : reasi news
Link Copied
रियासी। पिछले छह दिनों से एनएचपीसी के अस्थायी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता वे पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी नहीं किया गया और न ही अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। बुधवार को विधायक कुलदीप राज दुबे ने मौके पर पहुंच कर्मचारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों की मांगे पूरी तरह जायज हैं और उनके मुद्दों का समाधान करवाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एनएचपीसी प्रबंधन व प्रशासन के साथ बैठक कर कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने विधायक का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके हस्तक्षेप से उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।