फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मजदूरों को मौलिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। वर्कर्स यूनियन की तरफ से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय वर्कर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला के विभिन्न इलाकों से आए हुए मजदूर वर्ग व उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर एनी वैद्य व यूनियन के प्रधान मुंशी राम सलालिया ने आए हुए वर्कर्स को उन के मौलिक अधिकारों प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले लोगों को भी उतना ही हक व अधिकार मिलता है, जितना आम लोगों का होता है। मजदूर की प्राकृतिक मृत्यु होने पर दो लाख रुपए मिलते हैं। श्रमिक की आकस्मिक मृत्यु होने की स्थिति में पांच लाख रुपए मिलते हैं। अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को पांच हजार मिलते है। दीर्घकालिक बीमारी के मामले में डेढ़ लाख रुपए जबकि उपचार व दवाइयों के लिए 9330 रुपए से लेकर 27990 रुपए खर्च भी मिलता है। स्थायी दिव्यांग होने पर साढ़े चार लाख रुपए मिलते हैं, वहीं पच्चीस से पचास प्रतिशत दिव्यांग होने पर 75 हजार मिलते हैं। गर्भवती महिला मजदूर के मैटरनिटी बेनिफिट के तौर पर पांच हजार रुपए दिए जाते हैं। बच्चों की शिक्षा व शादी के लिए भी पचास हजार रुपए तक की स्कीम है। वहीं दसवीं व बारहवीं कक्षा में नब्बे प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने वाले मजदूर के बेटे या बेटी को पचास हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप देने का प्रावधान है। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी लोगों को अपना पंजीकरण करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed