फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मौसम बिगड़ते ही सहम जाते हैं तलवाड़ा के विस्थापित

विज्ञापन
jammu kashmir news
तलवाड़ा विस्थापितों के खस्ताहाल घर। - फोटो : reasi news
रियासी। तलवाड़ा में रह कर विस्थापन का दंश झेल रहे विस्थापित मौजूदा समय में तेज हवाएं चलते से ही सहम जाते हैं।
विज्ञापन

हर समय डर बना रहता है कि क्या पता कब छत टूट जाए। बता दें, वर्ष 1998 के दौरान आतंकवाद के बाद जिला रियासी, राजोरी, रामबन के कई परिवार पलायन कर आए थे। तब उन्होंने तलवाड़ा में बने क्वार्टरों में आश्रय लिया था। ध्यानगढ़ में सलाल प्रोजेक्ट डैम बनाते समय इन क्वार्टरों का निर्माण कर्मचारियों के लिए किया गया था। मौजूदा समय के दौरान क्वार्टरों की हालत काफी खस्ताहाल है। बारिश के दौरान पानी अंदर घुस जाता है।

ओंकार सिंह, छतर सिंह, देवी सिंह, सावित्री देवी ने कहा कि क्वार्टरों की मरम्मत करवाई जाए। वह कई बार प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। माइग्रेंट एक्शन कमेटी के प्रधान जगदेव सिंह ने कहा कि कश्मीर से विस्थापित हो कर आए कश्मीरी पंडितों को सरकार की तरफ से पक्के घर व क्वार्टर बना कर दिए गए हैं। हमारे पुराने क्वार्टर भी रिपेयर नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed