{"_id":"6837690eff672e19f30749c2","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-10-jmu1038-623550-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सड़क हादसे में एक की मौत, मृतक का डोडा का था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सड़क हादसे में एक की मौत, मृतक का डोडा का था
विज्ञापन
हीरानगर। चड़वाल सांझी मोड़ सड़क पर छपाकी मोड़ के नजदीक ट्रैक्टर ट्रॉली और जीप की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जीप (आरजे 06 यूए 5857) बुधवार को सांझी मोड़ की तरफ जा रही थी कि तभी सामने से बिना नंबर की एक ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप में सवार दो लोग बुरी तरह फंस गए।
स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल को जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया।
मृतक की पहचान जिला डोडा निवासी जीप चालक राम प्रसाद (55) पुत्र ईश्वर दास और घायल की पहचान असम निवासी दीपू के रूप में हुई है। यह दोनों जीप में सवार थे। वह बोरवेल बनाने और सुधारने के लिए आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।