{"_id":"67632f4246ba1aa50006921a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-10-jam1006-505480-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सांझी छत श्राइन क्षेत्र का विस्तार होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सांझी छत श्राइन क्षेत्र का विस्तार होगा
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के चेयरमैन व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी में सांझीछत श्राइन क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। आवास, शौचालय, जल-भोजन बिंदु, कतार प्रबंधन, होल्डिंग आदि प्रमुख क्षेत्रों का निर्माण किया जाएगा।
श्री माता वैष्णो देवी चैरिटेबल सोसायटी के लिए अतिरिक्त अनुदान सहायता का भी विस्तार होगा। इससे बोर्ड के परिधीय संस्थानों जैसे मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज, अस्पताल, गुरुकुल, खेल परिसर के संचालन को बढ़ावा दिया जाएगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को बोर्ड की 73वीं बैठक में सांझीछत मास्टर प्लान सहित अन्य परियोजनाओं को मंजूरी दी।
बोर्ड की वेबसाइट पर ईआरपी (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) प्रणाली व एआई-सक्षम चैटबॉट शक्ति सहित डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया। पंचांग कैलेंडर 2025 व डायरी भी जारी की गई। बोर्ड ने पिछले फैसलों की समीक्षा की। कामकाज व श्रद्धालुओं की सेवाएं बढ़ाने के लिए 25 प्रमुख एजेंडाें पर निर्णय लिए।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों में दुर्गा भवन से मनोकामना (मास्टर प्लान का हिस्सा) तक निकास मार्ग का निर्माण, कटड़ा के हट्ट गांव में शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के सहयोग से हेलीपैड का विकास, रियासी में मंदिरों का निर्माण, ककड़याल में बोर्ड के मेडिकल कॉलेज के संचालन की स्थिति आदि शामिल है। बोर्ड द्वारा जम्मू-भवन-जम्मू हेली सेवा, दुर्गा भवन में स्मार्ट लॉकर, राम मंदिर के पास विश्रामगृह, जन औषधि केंद्र, स्वास्थ्य एटीएम, नई यज्ञशाला में हवन व नव चंडी पाठ, स्नान घाट के पास वर्चुअल दर्शन सुविधा, गर्भजून आरती दर्शन, अर्धकुंवारी में लंगर सेवा के कामकाज की समीक्षा करते हुए निर्देश जारी किए गए।