फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: गृहमंत्री 22 को उधमपुर में, भरनाड़ा में रैली को करेंगे संबोधित

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जिले में तीसरे चरण के तहत एक अक्तूबर को मतदान होगा। इसके चलते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 अक्तूबर को उधमपुर के दौरे पर आएंगे।
विज्ञापन

वह मजालता के भरनाड़ा में रैली कर जनसभा को संबोधित करेंगे। पहले चरण के मतदान खत्म होते ही दूसरे और तीसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐसे में स्टार प्रचारक के रूप में अमित शाह जिले की चार सीटों से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। जिस स्थान पर यह रैली रखी गई है, वो उधमपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। यहां से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आरएस पठानिया मैदान में हैं। उधमपुर पश्चिम से पवन कुमार गुप्ता, रामनगर से सुनील भारद्वाज और चिनैनी से बलवंत सिंह मनकोटिया चुनाव लड़ रहे हैं। उधमपुर जिले में पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली होने जा रही है। इसे लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed