{"_id":"630e6d01e3ccde051e05a501","slug":"jammu-kashmir-news-katra-news-jmu267012911","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी यात्रियों के लिए आरएफआईडी सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी यात्रियों के लिए आरएफआईडी सेवा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित भवन मार्ग पर श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए श्राइन बोर्ड ने ट्रायल सफल होने के बाद आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन डिवाइस) जारी करने शुरू कर दिए हैं। सितंबर के पहले सप्ताह से मां वैष्णो के दर्शनार्थियों के लिए आरएफआईडी कार्ड अनिवार्य कर दिया जाएगा।
एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक करीब 33 काउंटर खोले गए हैं। भवन के सभी मार्गों पर 21 एंटीना ट्रैकर्स लगाए गए हैं। एंटीना ट्रैकर्स की मदद से आरएफआईडी कार्ड लेकर भवन की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
एंटीना ट्रैकर्स का कार्य अंतिम चरण में है। भवन मार्ग पर 25 सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। जल्द ही ताराकोट मार्ग, हिमकोटि मार्ग, भैरों घाटी मार्ग सहित प्राचीन मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। नई तकनीक से यात्री की लोकेशन लगातार ट्रैक की जा सकेगी।
विज्ञापन
इस समय मुख्य बस स्टैंड में 20 काउंटर खोले गए हैं और एक निहारिका कांप्लेक्स में। इसके अलावा 4 काउंटर नंबर दो पर, एक हेलीपैड पर व 2 रेलवे स्टेशन पर, 2 तारा कोट मार्ग पर, 2 वैष्णवी धाम जम्मू में व एक जम्मू एयरपोर्ट पर खोला गया है। इसके साथ ही भैरों घाटी भवन के हिमकोटि मार्ग व ताराकोट मार्ग सहित प्राचीन मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे व एंटीना ट्रैकर्स का काम तेजी से चल रहा है।
---
भगदड़ से हुए हादसे के
इस साल एक जनवरी को भवन के पास हुई भगदड़ को देखते हुए यात्रियों का प्रबंधन बेहतर करने के लिए निर्देश दिए गए थे। इसमें न्यायालय ने भी दिशा निर्देश दिए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि आरएफआईडी से नवरात्र, नव वर्ष जैसे बड़े अवसर पर 50 हजार यात्रियों का प्रबंधन भी बेहतर ढंग से किया जा सकेगा। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदा के समय बचाव कार्य में आसानी होगी। इसी तरह एक दूसरे से बिछड़ने वाले यात्रियों को फौरन खोज कर अपनों से मिलाया जा सकेगा।
---
संदिग्ध हलचल पर सुरक्षा में मिलेगी मदद
यात्रा मार्ग पर हालांकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं, लेकिन संदिग्ध हलचल पर आरएफआईडी तकनीक और काम आएगी। आरएफआईडी से किसी भी यात्री की मौजूदा लोकेशन पर लगातार रखी जा सकेगी।