{"_id":"629284e6d5b8ee56df16f582","slug":"jammu-kashmir-news-katra-news-jmu260770633","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा के फर्जी टिकट बेचने पर सात चार्जशीट किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा के फर्जी टिकट बेचने पर सात चार्जशीट किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। वैष्णो देवी श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर सेवा के फर्जी टिकट बेचने के मामले में सात आरोपियों को चार्जशीट किया गया है। शनिवार को रियासी जिला पुलिस ने स्थानीय अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें सुनील चावला, मोनू पंकज, दीपक कुमार और गजानंद मेघवाल निवासी राजस्थान और अशोक कुमार शर्मा उर्फ मिस्त्री, लखपती पासवान ओर संतोष कुमार निवासी बिहार को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता के अनुसार ऑनलाइन फर्जी टिकट बेचने की शिकायत पर टीमें गठित की गई थीं। चार आरोपियों को पुलिस टीम ने मार्च माह में राजस्थान से पकड़ा था। वहीं बिहार से तीन लोगाें को मई माह में गिरफ्तार किया गया। ट्रांजिट रिमांड से सभी आरोपी कटड़ा लाए गए। जांच के दौरान 40 फर्जी वेबसाइट भी चिह्नित की गईं, जिन्हें ब्लॉक करवा दिया गया। चार्जशीट दो अलग-अलग मामलों के तहत दायर की गई है, जिसमें भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए हैं।
इस बीच एसएसपी रियासी अमित गुप्ता ने यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे हेलिकॉप्टर टिकट और प्रसाद के लिए बुकिंग करवाना चाहते हैं तो सिर्फ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का ही प्रयोग करें।