{"_id":"60429ad48ebc3e8ca836216a","slug":"jammu-kashmir-news-highway-jammed-in-ramban-udhampur-news-jmu230655451","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत के चलते सुबह से शाम तक बंद रहा राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत के चलते सुबह से शाम तक बंद रहा राजमार्ग
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन में राजमार्ग की मरम्मत के चलते जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू की तरफ वाहनों की आवाजाही को सुबह से देर शाम तक बंद रखा गया। उधमपुर में शहर के साथ लगते ग्रामीण इलाकों में घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों को रोका गया। आवाजाही को बंद रखे जाने के कारण रामबन के स्थानीय निवासी भी बहुत ज्यादा परेशान हुए। देर रात खबर लिखे जाने तक राजमार्ग पर आवाजाही शुरू नहीं हो पाई थी।
बता दें, राजमार्ग की मरम्मत के लिए करीब पांच महीने से हर शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जा रहा है। इस दौरान घाटी जाने वाले वाहनों को उधमपुर व जम्मू में रोका जाता है और जम्मू जाने वाले वाहनों को रामबन में रोका जाता है। इस आदेश को मार्च तक बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को सुबह से ही घाटी जाने वाले वाहनों को पुलिस ने रोकना शुरू कर दिया था। इस बार वाहनों को शहर के जखैनी और भारत नगर के बजाय साथ लगते ग्रामीण इलाकों रठियान, बट्टलबालियां, मांड, गरनई में रोका गया। इसी कारण शहर में फोरलेन राजमार्ग सुबह से शाम तक वीरान नजर आया। बीच बीच में डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़, चिनैनी व अन्य रूट के वाहन चल रहे थे। राजमार्ग पर रोके जाने के कारण चालक दिन भर परेशान रहे और आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे।
रामबन में स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रामबन में यात्री वाहनों की आवाजाही बंद रही, जिसके कारण सरकारी कर्मचारी, स्कूल कॉलेज के छात्र व छात्राएं समय पर नहीं पहुंच सके। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर शुक्रवार को राजमार्ग को बंद रखा जाता है, लेकिन स्थानीय निवासियों को किसी तरह की छूट नहीं दी जाती है। प्रशासन व पुलिस को स्थानीय निवासियों के वाहनों के लिए कुछ व्यवस्था करनी चाहिए।